रतलाम के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 26 अगस्त से हर हफ्ते चलेगी बांद्रा-गोरखपुर और अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस

यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर और अहमदाबाद भागलपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को नियमित साप्ताहिक ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। चलिए इनका रूट जान लेते हैं।
Indian Railways

रेलवे द्वारा यात्रियों के सुविधा के लिए अब बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर और अहमदाबाद-भागलपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को सप्ताह में नियमित रूप से चलाया जाएगा। इन दोनों ट्रेनों को अमृत भारत एक्सप्रेस का नाम दे दिया गया है। अमृत भारत एक्सप्रेस बनने के बाद अब इनके ट्रेन नंबर में भी बदलाव हुआ है।

इन दोनों ट्रेनों का रतलाम में रहने वाले यात्रियों का फायदा होने वाला है क्योंकि इसका यहां स्टॉपेज रहेगा। चलिए आपको ट्रेन के नंबर, रूट और ठहराव की जानकारी देते हैं।

कब से शुरू होगी अहमदाबाद भागलपुर अमृत भारत

ट्रेन नंबर 19423 अहमदाबाद से 26 अगस्त से शुरू हो रही है। अब ये हर सप्ताह को बुधवार के दिन शाम 6:30 बजे रवाना होगी और रात 11:45 पर रतलाम पहुंचेगी। यहां से 11:55 पर निकलकर यह शुक्रवार सुबह 6:40 पर भागलपुर पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 19424 भागलपुर से हर शुक्रवार को 4:45 पर चलेगी। शनिवार रात 10:25 पर रतलाम जंक्शन आएगी और 10:35 पर यहां से निकलकर रविवार की सुबह 5:25 पर अहमदाबाद पहुंच जाएगी।

यहां होगा ठहराव

यह ट्रेन अहमदाबाद से निकलकर आनंद छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, बक्सर, दानापुर, पटना, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशन पर रुकते हुए भागलपुर पहुंचेगी।

कब से चलेगी ट्रेन बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर

ट्रेन नंबर 15086 बांद्रा टर्मिनस 29 अगस्त से शुरू हो रही है। ये सप्ताह के हर शनिवार को 9:45 पर रवाना होगी। यह सुबह 6:45 पर रतलाम पहुंचेगी और 6:55 पर यहां से निकलकर सोमवार सुबह 6:45 पर गोरखपुर पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 15085 गोरखपुर से शुक्रवार सुबह 7:50 पर निकलेगी और शनिवार को सुबह 4:55 पर रतलाम आएगी। यहां से 5 बजे निकलकर यह शनिवार शाम 5:45 पर बांद्रा टर्मिनस जाएगी।

ये रहेंगे स्टॉपेज

बांद्रा से निकलकर ये ट्रेन वक्त बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, बादशाह नगर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन पर रुकते हुए भागलपुर पहुंचेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews