आलोट में महिला से बर्बरता, पेड़ से बांध की गई मारपीट, मारी कुल्हाड़ी

आलोट में महिला से बर्बरता, पेड़ से बांध की गई मारपीट, मारी कुल्हाड़ी

Alote News: रतलाम के आलोट के अंतर्गत आने वाले तारागढ़ गांव में एक महिला के साथ बर्बरता किए जाने का मामला सामने आया है। गांव के लोगों ने इस महिला को पेड़ से बांधकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे से पीटा है। इतना ही नहीं महिला के परिवार ने उस पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाकर मारपीट की और कुल्हाड़ी से भी वार किया। कुल्हाड़ी के वार के चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

जानकारी के मुताबिक यह महिला अपने पति का घर छोड़कर जावरा के बन्नाखेड़ा में रह रही थी। लोगों का कहना है कि यह अपने परिवार को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। जब यह वापस लौटी तो इसका अपने पति और परिवार के लोगों से विवाद हो गया और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। कुछ लोग घसीटते हुए इसे गांव के चौक पर लेकर पहुंचे और पेड़ से बांधकर जमकर पीटने लगे। इस दौरान किसी ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से भी हमला कर दिया।

मामले की सूचना जैसे ही आलोट थाना पुलिस को लगी तो एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को आलोट के शासकीय अस्पताल भेजा, जहां से उसे रतलाम रेफर किया गया। महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति सहित आठ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

मामले को लेकर महिला ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए जावरा के पास बन्नाखेड़ा गई थी और अपनी बुआ के घर पर ही थी। जब वो वापस लौटी तो काका ससुर के लड़के ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और सिर में कुल्हाड़ी से मार दिया। इसके बाद 8-10 लोग उसे घसीटते हुए नीम के पेड़ तक लेकर गए और जब तक पुलिस नहीं आई तब तक मारपीट करते रहे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews