रतलाम में कमलनाथ, रोड शो में हुए शामिल, जनता से की वोट की अपील, भाजपा पर साधा निशाना

रतलाम में कमलनाथ, रोड शो में हुए शामिल, जनता से की वोट की अपील, भाजपा पर साधा निशाना

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज रतलाम (Ratlam) पहुँच चुके हैं। वो यहाँ काँग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट और पार्षद प्रत्याशी के प्रचार के लिए 11 जुलाई 2022 को रतलाम में मौजूद हैं। इस दौरान कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ, प्रबंधुजनों से सम्मलेन के बाद कमलनाथ रोड शो का भी हिस्सा बनें। आज रतलाम आयोजित हुए प्रेस कॉन्फ्रेन्स में उन्होंने जमकर भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी और रतलाम की जनता से वोट की अपील की। जनता को संबोधित करते हुए कमलनाथ रोड शो में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर, अगले 5 सालों में देश में खत्म हो जाएगी पेट्रोल की जरूरत, जानें वजह

आज के रतलाम दौरे में उन्होंने कई प्रबंधुजनों के साथ रतलाम शहर के समग्र विकास की भी की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा की भाजपा ने मध्यप्रदेश में नीचे से लेकर मंत्रालय तक की व्यवस्था को भ्रष्ट कर रखा है और जब वो मुख्यमंत्री बने तब उन्हें स्कैम से भरा प्रदेश सौंपा गया। कमलनाथ ने रतलाम की जनता से उनके भविष्य को चुनने की अपील करते हुए कहा की रतलाम वासियों ने भाजपा को पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक दिए, लेकिन आज शहर की स्थिति देखकर उन्हें दुख हो रहा है। फिलहाल वह रतलाम में महापौर प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर रहें है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews