रतलाम में कल से होगा खेल चेतना महाकुंभ का आगाज, ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक करेंगी शुभारंभ

Khel Chetna Mahakumbh

Khel Chetna Mahakumbh: रतलाम (Ratlam) में 9 जनवरी से खेल चेतना महाकुंभ की शुरुआत होने वाली है। क्रीड़ा भारती और चेतन कश्यप फाउंडेशन की ओर से खेल मेले का अयोजन किया जा रहा है। संस्था की ओर से आयोजित किया जा रहा यह 23वां महाकुंभ है जिसके लिए जोर-शोर से तैयारी की गई है।

खेल चेतना महाकुंभ का शुभारंभ ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक (Sakshi Malik) करने वाली है। इसके लिए वह रतलाम पहुंचेंगी जहां पर खेल मेले का शुभारंभ होगा। इस महाकुंभ में 100 से ज्यादा स्कूल के लगभग 7000 बच्चे शहर में मौजूद 9 मैदानों पर 18 तरह के खेलों में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे।

खेल चेतना महाकुंभ के शुभारंभ के मौके पर स्कूली बच्चों की ओर से मार्च पास्ट निकाला जाएगा, जो कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर नेहरू स्टेडियम पहुंचेगा। यहां पर साक्षी मलिक की उपस्थिति में महाकुंभ का शुभारंभ होगा। खेल चेतना मेले में यह पहली बार है जब योग और वुमन हॉकी टीम सहित कुछ अन्य खेल को भी शामिल किया गया है। पिछले 2 सालों से कोरोना की वजह से सम्मेलन नहीं किया जा रहा था लेकिन एक बार फिर खेल चेतना महाकुंभ भव्य स्तर पर आयोजित किया जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews