सुशील खरे/रतलाम। पुरानी रंजिश के चलते पिता के कहने से बेटे ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी ।इस हत्या में उसने अपने दो साथियों को भी साथ मिलाया। मामला रतलाम का है। एक साल पहले शोएब उर्फ छोटा उकड़ी का विवाद अब्दुल से हो गया था। उस वक्त दोनों में चाकू बाजी हुई जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे ।छोटा उकङी के खिलाफ जिला बदर का प्रतिवेदन कलेक्टर के सामने पेश किया गया था जिसकी अंतिम सुनवाई 25 फरवरी को होनी थी ।इसी बीच छोटा उकङी के पिता अब्दुल हक ने उससे कहा कि वह अब्दुल उर्गुफड्डू को मार दे ।छोटा उकङी ने अपने दो अन्य साथियों रवि और पिता अब्दुल कादिर के साथ अब्दुल को p&t कॉलोनी में बुलवाया और गली में आते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद एसपी गौरव तिवारी ने टीम बनाकर हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित की थी जिन्होंने आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। छोटा उकड़ी के खिलाफ पहले से ही तेरह मामले पंजीबद्ध है। हत्या सुनियोजित ढंग से की गई इसीलिए एसपी गौरव तिवारी का कहना है कि इस मामले में धारा 120b बढ़ाई जाएगी।
पिता के कहने पर बेटे ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत