5 साल के मासूम की हत्या के आरोपी भाई बहन को सज़ा, मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास

5 साल के मासूम की हत्या के आरोपी भाई बहन को सज़ा, मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास

सुशील खरे/रतलाम। 5 साल के मासूम की हत्या के आरोपी सोहेल को आजीवन कारावास ओर उसकी बहन कश्मीरा को सात साल की सजा सुनाई गयी है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश साबिर एहमद खान ने सजा सुनाई है।
फैसला सुनने को लेकर बड़ी संख्या में लोग कोर्ट के बाहर जमा हुए थे।

यह था मामला
प्रकरण में 13 अप्रैल 2019 की शाम के समय 5 वर्षीय बालक फैजान खेलते समय लापता हो गया था जिसकी खोजबीन करने पर भी नहीं मिला था। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट थाना माणक चौक में दर्ज कराई थी। परिजन व पुलिस खोजबीन कर रहे थे तभी 23 अप्रैल की दोपहर को फैजान का शव बोरे में बंधा हुआ अभियुक्त सोहेल अंसारी के घर के पास पीछे नाले में मिला था। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच की तो पाया कि फैजान की हत्या सोहेल अंसारी ने अप्राकृतिक कृत्य करने के पश्चात की और उसे घर में बुलाकर मुंह पर सेलो टेप चिपकाकर अप्राकृतिक कृत्य किया था। मौत होने पर उसका शव बोरे में बांधकर वाशिंग मशीन में छुपा दिया था। उसके बाद वह रतलाम से खंडवा शादी में शामिल होने चला गया था। पुलिस ने आरोपी सोहेल व उसकी बहन कश्मीरा को 4 मई 2019 को गिरफ्तार किया था। कश्मीरा पर हत्या में साक्ष्य छुपाने का आरोप था विगत कुछ माह पूर्व कश्मीरा की जमानत हो गई थी जिसे न्यायालय ने गुरुवार को निरस्त करते हुए जेल भेज दिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews