मंत्री बिसाहू लाल के पुतले को जूते चप्पल से पीटा, बर्ख़ास्तगी की मांग

मंत्री बिसाहू लाल के पुतले को जूते चप्पल से पीटा, बर्ख़ास्तगी की मांग

रतलाम, मनोज श्रीवास्तव। सवर्ण महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने से आक्रोशित राष्ट्रीय करणी सेना ने मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Bisahu Lal)के पुतले को चप्पल-जूते से पीटा। बाद में उसे जला भी दिया। करणी सेना ने मांग की कि बिसाहूलाल साहू को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाये। करणी सेना ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो नेता और मंत्रियों का विरोध किया जायेगा।

सवर्ण और राजपूत समाज की महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर बाद माफ़ी मांगने के बावजूद मंत्री बिसाहू लाल सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। करणी सेना ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को रतलाम में करणी सेना ने मंत्री सिंह के पुतले पर जूते-चप्पल बरसाए और फिर आग के हवाले कर दिया। करणी सेना के प्रदेश संयोजक यादवेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यह विरोध मंत्री पद से नहीं हटाए जाने तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज का तंज, जो लोग कल तक राम नाम पर ताने कसते थे, वही आज राम भक्ति कर रहे हैं

करणी सेना के प्रदेश संयोजक यादवेंद्र सिंह ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय को भी निशाने पर लिया है  उन्होंने कहा कि वे करणी सैनिकों के लिए अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं । उन्होंने चेतावनी दी कि अभिलाष पांडेय रतलाम आकर दिखाएँ फिर बताएँगे गाली  देना का  इसे लेकर भी सेना ने आपत्ति दर्ज कराई है।

[dgv_vimeo_video id=”650619438″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews