
सुशील खरे/रतलाम। रतलाम शहर के व्यस्तम कोर्ट चौराहे पर जिला न्यायालय के गेट के सामने एक युवक-युवती का वीडियो सामने आया है। इसमें युवक युवती को घसीट कर जबरदस्ती अपनी बाइक पर बिठाने का प्रयास कर रहा है और युवती के साथ नहीं जाने पर युवक युवती को चांटे मारते हुए दिखाई दे रहा है। वही घटनाक्रम के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है लेकिन किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नही किया। घटनाक्रम 10 से 15 मिनिट तक चलता रहा। चूंकि पूरा घटनाक्रम जिला न्यायालय के गेट पर चलता रहा और न्यायालय में पुलिस की उपस्थित भी रहती है लेकिन पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई पुलिसवाला मौके पर नहीं पहुँचा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

