रतलाम में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, फरार आरोपियों को तलाश रही पुलिस

indore

Ratlam Crime News: रतलाम के जावरा में गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां आपसी रंजिश के चलते 2 बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। युवक को पैर में गोली लगी है और उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह घटना जावरा के ऊंट थाना क्षेत्र की है जहां पर असलम नामक युवक पर पुरानी रंजिश होने के चलते शेरू कुरैशी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। मौके से फरार हुए इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस गोलीकांड में 45 वर्षीय असलम के पैर में गोली लग गई है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश होने का मामला सामने आया है।

घटना के तुरंत बाद घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि शेरू कुरैशी मंदसौर का रहने वाला है लेकिन फिलहाल किराए के मकान में ऊंट थाना क्षेत्र में रह रहा है. वह अपने साथी के साथ मौके पर पंहुचा और असलम को गोली मार कर भाग गया। जावरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews