रतलाम में बदमाशों ने ATM लूट का किया प्रयास, काटे अलार्म और सीसीटीवी के वायर

रतलाम में बदमाशों ने ATM लूट का किया प्रयास, काटे अलार्म और सीसीटीवी के वायर

Ratlam Crime News: रतलाम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम (ATM) को लूटने का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। यह घटना सालाखेड़ी क्षेत्र की सिटी फोरलेन की एक होटल के पास बनी शाखा परिसर में बने एटीएम ब्रांच की है।

लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे बदमाशों ने एटीएम के शटर और वायरिंग को तहस-नहस करते हुए लूट करने का प्रयास किया। घटना के बारे में किसी को जानकारी ना लगे इसलिए बदमाशों ने सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम के वायर काट दिए। तमाम कोशिश करने के बाद भी बदमाश एटीएम से रुपए निकालने में सफल नहीं हो पाए।जानकारी लगने पर बैंक के अधिकारी और सालाखेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आगे की जांच शुरू की।

यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। जिसके बारे में शाखा प्रबंधक ने सालाखेड़ी पुलिस को लिखित में शिकायत दर्ज करते हुए चोरी किए जाने की घटना की जानकारी दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह घटना रात 1:57 पर की गई। एटीएम को तोड़कर उसमें से पैसे निकालने का प्रयास किया गया। पहले अलार्म और सीसीटीवी के वायर काटे गए और उसके बाद एटीएम की स्क्रीन, लॉक और गेट का लॉक तोड़ा गया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद जब सफलता नहीं मिली तो बदमाश मौके से भाग निकले।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews