MP News: बारिश में यहां हर साल प्रकृति करती बाबा भोलेनाथ का अभिषेक, देखें वीडियो

MP News: बारिश में यहां हर साल प्रकृति करती बाबा भोलेनाथ का अभिषेक, देखें वीडियो

रतलाम, सुशील खरे

बारिश के इस मौसम में प्रकृति का रौद्र रूप आपने जरूर देखा होगा। आईये आपको प्रकृति की सौम्यता के भी दर्शन करवाते है जहां प्रकृति खुद बाबा भोले नाथ के पाँव पखारने के लिए आतुर है । रतलाम के सैलाना स्थित बाबा केदारेश्वर महादेव की यह लीला है जहां हर साल प्राकृतिक झरना इस मंदिर की सुंदरता में चार चाँद लगा देता है |

दरअसल, प्रदेश में जारी आफत की बारिश एक और तो जल तांडव कर रही है | वही रतलाम में भगवान् शिव का अभिषेक करने के लिए प्रकृति अपनी सौम्यता भी दिखा रही है | ये नजारा रतलाम के सैलाना कस्बे के पास स्थित बाबा केदारेश्वर महादेव का है | जहां प्रकृति बाबा केदारेश्वर के पांव पखारने को आतुर है | क्षेत्र में जारी, भारी बारिश की वजह से मंदिर के ऊपर से बहने वाला झरना अब बार भी पूरे वेग से बह निकला है, जिसने बाबा भोलेनाथ के इस मंदिर को पानी -पानी कर दिया है | मंदिर में जहां देखो उधर पानी ही पानी नजर आ रहा है | मानो प्रकृति साक्षात् प्रभु का जलाभिषेक करने को आतुर हो | बाबा बभोलेनाथ इस  प्रकृति के इस मनोहर दृश्य को देखने के लिए आसपास के इलाके से लोग भी केदारेश्वर महादेव पहुंच रहे है और इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद भी कर रहे है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से इन लोगो को मंदिर से पहले ही रोका भी जा रहा है | वही लोग इस झरने को दूर से देखकर ही रोमांचित हो रहे है ।प्रकृति का यह अनुपम दृश्य अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है और लोग घर बैठे ही इस केदारेश्वर महादेव के इस झरने की सुंदरता का आनंद ले रहे है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews