रतलाम की महिला कॉन्स्टेबल को मिली gender change की अनुमति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रतलाम की महिला कॉन्स्टेबल को मिली gender change की अनुमति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Ratlam’s female constable got permission for gender change : मध्य प्रदेश सरकार ने एक महिला कॉन्स्टेबल को जेंडर बदलकर पुरुष बनने की मंजूरी दे दी है। इसे लेकर सोमवार को गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। रतलाम जिले में पदस्थ महिला कॉन्स्टेबल को सेक्स चेंज कराने की अनुमति दी गई है। प्रदेश में इस तरह का यह दूसरा मामला है।

गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में बताया कि महिला आरक्षक को बचपन से ही जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर (gender identity disorder) है। इस बात की पुष्टि दिल्ली के मनोचिकित्सक डॉ. राजीव शर्मा द्वारा की गई है। उनके द्वारा कॉन्स्टेबल को जेंडर परिवर्तन कराने की सलाह दी गई। इसके बाद उसने इस संबंध में विभाग को एक शपथ पत्र और आवेदन दिया। पुलिस मुख्यालय ने ये प्रस्ताव शासन को भेजा और इस बारे में तमाम कानूनी सलाह लेने के बाद सरकार ने उसे लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति दे दी है। इस आदेश के बाद अब महिला कॉन्स्टेबल के लिए सर्जरी कराने और सेक्स चेंज करवाने की राह खुल गई है।

गृह विभाग की अनुमति के बाद मेडिकल प्रक्रिया (sex reassignment surgery) से गुजरने के बाद ये महिला कॉन्स्टेबल एक पुरुष में परिवर्तित हो जाएगी। हालांकि वो भीतर से अब भी खुद को एक पुरुष रूप में ही महसूस करती है और इसीलिए उसके द्वारा शारीरिक रूप से भी लिंग परिवर्त कराने की मांग की गई थी, जिसे सरकार ने मान लिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में इस तरह का ये दूसरा मामला है। इससे पहले 2021 में पहली बार निवाड़ी में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल को लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति दी गई थी। उस केस में महिला कॉन्सटेबल ने 2019 में जेंडर बदलने के लिए आवेदन दिया था और 2021 में उसे गृह विभाग द्वारा अनुमति प्रदान की गई थी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews