भारी बारिश से मुंबई रेल मार्ग प्रभावित, रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट

मुंबई रेल मंडल के घोलवड़-उमरगाम रोड रेलखंड में बारिश के कारण हुए जलभराव का असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा है। इस वजह से रतलाम मंडल ने कई ट्रेनों को रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट किया है।
Mumbai Ratlam Train

मुंबई रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले घोलवड़-उमरगाम रोड रेलखंड में भारी बारिश की वजह से जल भराव की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रेल परिचालन में आई इस बाधा का असर रतलाम रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है।

रतलाम रेल मंडल की ओर से कुछ ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशनों से रद्द कर दिया गया है। जबकि कुछ ऐसी है जिन्हें शॉर्ट टर्मिनेटर और शॉर्ट ओरिजिनेट कर दिया गया है। अगर आप भी इस रास्ते से यात्रा की योजना बना रहे हैं तो जान लीजिए कि किन ट्रेनों को रद्द किया गया है।

जलभराव के कारण यातायात बाधित

मंडल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक घोलवड़-उमरगाम रिफंड के बीच स्थित ब्रिज नंबर 203 पर जरा स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इसी के चलते सुरक्षा कारण को देखते हुए इस क्षेत्र पर रेल परिचालन अस्थाई रूप से प्रभावित हुआ है। इससे दिल्ली मुंबई रेल मार्ग की कई ट्रेन प्रभावित हुई है। मुंबई जाने वाली कोई ट्रेनों को रतलाम मंडल के अलग-अलग स्टेशन पर रोका गया है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

12904 अमृतसर – बांद्रा टर्मिनस 25 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
12962 इंदौर – मुंबई सेंट्रल 23 और 24 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
12926 अमृतसर – बांद्रा टर्मिनस 25 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
12961 इंदौर – मुंबई सेंट्रल 24 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
12996 अजमेर – बांद्रा टर्मिनस 23 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
12995 बांद्रा टर्मिनस – अजमेर 24 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
04728 वलसाड – हिसार 23 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द

ये ट्रेनें भी प्रभावित

12227 मुंबई सेंट्रल-इंदौर 23 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
12228 इंदौर – मुंबई सेंट्रल 24 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
19037 बांद्रा टर्मिनस – बरौनी 23 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
19038 बरौनी – बांद्रा टर्मिनस 26 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
19019 हरिद्वार – बांद्रा टर्मिनस 24 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
19020 बांद्रा टर्मिनस – हरिद्वार 25 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
12479 जयपुर – बांद्रा टर्मिनस 23 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
12480 बांद्रा टर्मिनस – जयपुर 24 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
12962 इंदौर – मुंबई सेंट्रल 23 और 24 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द
19092 गोरखपुर – बांद्रा टर्मिनस अंकलेश्वर जंक्शन पर यात्रा समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेटेड)
22655 एर्नाकुलम – निजामुद्दीन उमरगाम रोड स्टेशन पर यात्रा समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेटेड)

यात्रियों को उपलब्ध कराया गया खाना पानी

रतलाम, नामली, मेघनगर, नागदा, लिमखेड़ा, थांदला, बामनिया स्टेशन पर जो ट्रेनें रोकी गई हैं। वहां यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दाल चावल, खिचड़ी, केले, पोहे और पेयजल की व्यवस्था की गई। इसमें कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भी रेलवे का सहयोग किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews