रतलाम जिले में 8 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

रतलाम जिले में 8 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

रतलाम| मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है| जिन जिलों में अब तक राहत महसूस की जा रही थी, वहां अचानक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है| ग्रामीण इलाकों तक कोरोना पहुँच चुका है| रतलाम में मंगलवार को 6 अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यहां अभी तक 8 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

इंदौर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद शव रतलाम लाकर दफनाने के दौरान जनाजे में शामिल मृतक का बेटा भी कोरोना संक्रमित पाया गया। बोहरा बाखल, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र से एक-एक मरीज शामिल है। इनमें एक युवती भी है। शहर में अभी लोहार रोड व मोचिपुरा इलाका कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।

संक्रमितों में से 3 उज्जैन जिले के नागदा के निवासी हैं जो कुछ दिनों पहले ही जिले के गांव नांदलेटा आ पहुंचे थे। रिपोर्ट के अनुसार 6 नए कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाए गए इनमें तीन रतलाम के तथा तीन नागदा के है रतलाम के 3 व्यक्तियों में एक 64 वर्षीय पुरुष एक 22 वर्षीय युवती एक 65 वर्षीय पुरुष शामिल है तीन नागदा के निवासियों में एक 33 वर्षीय पुरुष एक 7 वर्षीय तथा एक 4 वर्षीय बच्चा सम्मिलित है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews