लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बरसी पुलिस की लाठियां

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बरसी पुलिस की लाठियां

रतलाम, सुशील खरे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन अब सख्त हो गया है। शहर में बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने लाठी भांजना शुरू कर दी है। एसडीएम ने खुद सड़क पर मोर्चा संभाला और कहा कि इन हालात में कोई भी बेवजह बाहर निकला तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डॉ नरोत्तम मिश्रा की नेताओं को नसीहत , आज सेवा का मौका है कर लो

कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। लेकिन कोरोनो कर्फ्यू लगने के बाद भी कई लोग बाजारों में बेवजह घूम रहे हैं। इसके खिलाफ पुलिस प्रशासन ने चालानी कार्रवाई के अलावा अस्थायी जेल में डालने की कार्रवाई भी शुरू की है। इसी के साथ बिना कारण बाहर निकलने वालों पर अब पुलिस डंडे भी चला रही है। बता दें कि पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है। मगर कई लोगों पर इस अपील का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। जिसके बाद प्रशासन को कड़ा रूख अपनाना पड़ रहा है। अब बेवजह घूमने वालों पर कहीं डंडे बरस रहे हैं तो कहीं उठक बैठक लगवाई जा रही है। ऐसे लोग जो बाहर निकलने के लिए सही कारण नहीं बता पा रहे और पुलिस के पूछने पर सही जवाब नहीं दे रहे हैं, उनपर पुलिस अब डंडे बरसाती नजर आ रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews