अप्रैल से पोरबंदर-आसनसोल व पुणे-हजरत निजामुद्दीन वीकली स्पेशल, मध्य प्रदेश के इन स्टेशनों पर भी स्टॉपेज, देखें रूट-शेड्यूल

indian Railway Special Train : वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के हिसाब से अप्रैल से दो वीकली समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है, जो रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन और उज्जैन जंक्शन में रुकेगी। इससे दिल्ली, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जाना भी आसान होगा।
Indian Railways

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम रेलवे ने पोरबंदर-आसनसोल और पुणे-हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। खास बात ये है कि ये ट्रेनें मध्य प्रदेश के रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से भी होकर गुजरेंगी। ​इससे मध्य प्रदेश के अलावा  गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

पोरबंदर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल 

  • शेड्यूल: गाड़ी संख्या 09205 पोरबंदर से 13 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक हर सोमवार को सुबह 08:50 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार सुबह 06:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी।  वापसी में गाड़ी संख्या 09206 आसनसोल से 15 अप्रैल से 1 जुलाई, 2026 तक हर बुधवार आसनसोल से रात 11:05 बजे चलकर शुक्रवार रात 09:10 बजे पोरबंदर पहुंचेगी।
  • इन स्टेशनों पर ठहराव: ​ रतलाम,​ नागदा, ​उज्जैन, संत हिरदाराम नगर (भोपाल), राजकोट, अहमदाबाद, वडोदरा, गोधरा, बीना, झांसी, सासाराम, आणंद, जामनगर ,प्रयागराज, मिर्जापुर, कोडरमा,, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया और धनबाद समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोच शामिल होंगे।

पुणे – हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल

  • शेड्यूल:गाड़ी संख्या 01491 पुणे से 17 अप्रैल से 10 जुलाई, 2026 तक हर शुक्रवार को शाम 05:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन (शनिवार) शाम 06:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01492 हजरत निजामुद्दीन से 18 अप्रैल से 11 जुलाई, 2026 तक हर शनिवार को रात 09:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन (रविवार) रात 11:55 बजे पुणे पहुंचेगी।
  • इन स्टेशनोंं पर ठहराव: रतलाम, शामगढ़ स्टेशन, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, भवानीमंडी, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, सवाई माधोपुर और मथुरा समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर तथा जनरल कोच होंगे।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews