सर्राफा व्यापारी का रूपयों से भरा बैग छीना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सर्राफा व्यापारी का रूपयों से भरा बैग छीना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सुशील खरे/रतलाम। मंगलवार शाम शहर के मध्य चांदनी चौक क्षेत्र से एक बच्चा और कुछ युवक एक सर्राफा व्यापारी का रुपयों से भरा बेग लेकर रफूचक्कर हो गए। बैग में लाखों रुपए होना बताया जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रत्नम बुलियन की दुकान पर नरेंद्र नामक व्यक्ति वर्षों से मुनीम का काम करता है। मंगलवार शाम को वह दुकान से रुपयों से भरी थैली लेकर दुकान मालिक विजय चाणोदिया के निवास सेठ जी के बाजार पर रखने जा रहा था। चांदनी चौक स्थित आजाद चौक गोल चक्कर में मुनीम का दुपहिया वाहन खड़ा हुआ था। रुपयों से भरा बैग लेकर मुनीम आजाद चौक गया जहां वह गाड़ी निकाल रहा था, उसी दौरान एक बच्चा उसके पीछे आया और ध्यान भंटकाकर रुपयों के भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही माणक चौक थाना प्रभारी अयूब खान सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल चांदनी चौक पहुंच गए तथा आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी भी माणक चौक थाने पहुंच गए थे।
घटना को अंजाम देने में बच्चे के साथ कुछ युवक भी शामिल थे।

पुलिस ने घटना के बाद क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें घटना सामने आई । सीसीटीवी कैमरा में रुपयों से भरा बैग ले जाते हुए बच्चा दिखाई दे रहा है। वही उसके साथ कुछ युवक भी शामिल दिखाई दे रहे हैं ।आशंका है कि बदमाशों ने पूरी रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। बैग में कितने रुपए थे इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि उसमें लाखों की रकम थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैै।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews