आज हाट रोड से अतिक्रमण हटाएगा रतलाम प्रशासन, तोड़े जाएंगे कच्चे-पक्के निर्माण

आज हाट रोड से अतिक्रमण हटाएगा रतलाम प्रशासन, तोड़े जाएंगे कच्चे-पक्के निर्माण

Ratlam News: रतलाम प्रशासन लगातार शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाओ मुहिम चला रहा है। इसी के तहत आज हाट रोड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। 2 दिन पहले प्रशासन ने व्यापारियों और रहवासियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी जारी किए थे।

यातायात व्यवस्था को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में आरटीओ, पुलिस, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, एमपीईबी और नगर निगम का अमला साथ रहने वाला है। निगम ने लोगों को अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। जिन्होंने इन निर्देशों का पालन नहीं किया होगा उनके अतिक्रमण पर आज निगम का बुलडोजर चलेगा।

प्रशासन के निर्देश

निर्देश जारी करते हुए प्रशासन ने कहा था कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सामान नहीं रखेगा। सड़क किनारे पार्किंग में बेतरतीब वाहन खड़े नहीं किए जाएंगे। दुकानदारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी दुकान में जो भी ग्राहक आ रहे हैं वह व्यवस्थित तरीके से गाड़ियों को खड़ा करें। इसी के साथ ठेला गाड़ी वाले एक जगह पर खड़े ना होकर चलते-फिरते हुए अपना व्यवसाय करें। वह निर्धारित किए गए मंडी के 5 स्थानों पर अपना सामान बेच सकते हैं। जिन नागरिकों ने कच्चे पक्के अतिक्रमण बना रखे हैं वह स्वयं ही हटा लें या फिर प्रशासन की ओर से उन्हें तोड़ दिया जाएगा। जो लोग निर्देश का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई करने की बात भी कही गई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews