Ratlam: शहर से गांवों में पहुंचा कोरोना, 14 नए पॉजिटिव केस, 107 पहुंचा आंकड़ा

corona

रतलाम। सुशील खरे।

रतलाम रात 12.30 बजे मिली रिपोर्ट, रतलाम, जावरा व बिलपांक के हैं पॉजिटिव रविवार देर रात आई रिपोर्ट ने शहर में कोरोना विस्फोट के हालात पैदा कर दिए हैं। जिले में 20 नए संक्रमित मिलने के साथ ही अब कुल पॉजिटिव 107 हो गए हैं। वहीं अब संक्रमण शहर से गांवों में फैल रहा है। रात 12.30 बजे मेडिकल कॉलेज से 300 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। इस बार रतलाम, जावरा के साथ ही बिलपांक में भी संक्रमण पहुंच गया है। जावरा के पांच रोगी सामने आए हैं, वहीं हाॅटस्पॉट नयापुरा के 6 रोगी मिले हैं। इस तरह यहां 29 पॉजिटिव हो गए हैं जो जिले के कुल संक्रमितों का 27फीसदी है। जून के महीने में यह तीसरा मौका है जब एक साथ कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं, इससे पहले 7 जून को 8 पॉजिटिव तो वहीं 9 जून को 24 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। पॉजिटिव में 11 पुरुष व 9 महिला हैं।

57 दिन में थे 53 मरीज, एक सप्ताह में मिले 54 मरीज
शहर में पॉजिटिव की रफ्तार भी बढ़ी है। एक सप्ताह में 54 मरीज सामने आए हैं। 7 जून तक शहर में 53 मरीज थे यानी 57 दिन में इतने मरीज निकले थे।फीवर क्लिनिक से भी मिले ज्यादातर पॉजिटिव कांटेक्ट ट्रेसिंग व फीवर क्लिनिक से सामने आए हैं। जावरा, नाहरपुरा, नयापुरा में पहले भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। उनके संपर्क के सैंपल लेने के बाद नए पॉजिटिव सामने आए हैं।बाबा से फैल रहा संक्रमण नयापुरा में 29 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। 3 जून को पहली पॉजिटिव एक गर्भवती महिला मिली थी। अगले ही दिन बाबा पॉजिटिव मिले थे। उनकी मौत हो गई थी। कांटेक्ट ट्रेसिंग में अन्य लोग सामने आए।
11 डिस्चार्ज, रात को फिर बढ़े

उधर जावरा में रविवार को पांच नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 3 तो पुराने गाड़ीखाना कंटेनमेंट एरिया के हैं, जबकि दो अबु सईद दरगाह रोड क्षेत्र के हैं। ये अस्तबल क्षेत्र में मृत नगर पालिका के रिटायर्ड दरोगा दंपती के ही रिश्तेदार हैं।बीएमओ डॉ दीपक पालड़िया ने बताया मृत दरोगा दंपती के जनाजे में दोनों बार इंदौर से इनकी बेटी और दरोगा की साली आई थी। यहीं से इनकी एक पठानटोली निवासी रिश्तेदार (बहन) भी संक्रमित हुई थी और उसकी 5 जून को रतलाम में मौत हो चुकी है। इसके बाद अस्तबल व अबु सईद दरगाह रोड से कुल 25 लोगों को क्वारेंटाइन करके कुछ की सैंपलिंग की थी। इनमें से दरगाह रोड निवासी दंपती पॉजिटिव आए हैं। यह भी मृत दरोगा के साढू (मृत दरोगा की पत्नी की बहन व उसका पति) है। एसडीएम राहुल धोटे ने बताया अब नगर में अबु सईद दरगाह रोड क्षेत्र नया कंटेनमेंट बनेगा। इसके साथ ही यहां 16 पॉजिटिव हो गए हैं व एक्टिव केस 13 हैं। एक की मौत हो चुकी है। वहीं कंटेनमेंट जोन 4 हो चुके हैं।

रतलाम मेडिकल कॉलेज से रविवार दोपहर 11 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। ऐसे में 28 एक्टिव केस ही रह गए थे। लेकिन, रात 12.30 बजे 20 केस मिलने से जिले में अब 48 एक्टिव केस हो गए हैं। जावरा | संक्रमित दंपती के आधार कार्ड में एड्रेस अस्तबल का होने से पहले टीम वहां पहुंची, बाद में ये अबू सईद दरगाह रोड के रहने वाले निकले तो रात 2 बजे वहां जाकर कंटेनमेंट बनाने की तैयारी की।जावरा : 2 मरीज मृत दरोगा दंपती के रिश्तेदार, अबुसईद दरगाह रोड नया कंटेनमेंट बनेगा।

यहां मिले संक्रमित
क्षेत्र संक्रमित
जावरा 5
नाहरपुरा 5
अरिहंत परिसर 1
लक्ष्मणपुरा 1
मोमिनपुरा 1
नयापुरा हाट रोड 6
ताल 1

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews