रतलाम में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, 100 किलो मावा किया जब्त, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

रतलाम के जावरा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने महावीर मावा भंडार पर कार्रवाई करते हुए मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त किया और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
Ratlam News

त्योहारी सीजन नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग भी एक्शन मोड में आ गया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार जांच और छापेमारी कर मिलावटी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला रतलाम जिले से सामने आया है जहां विभाग की टीम ने भारी मात्रा में मावा जब्त किया है।

बता दें कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम की टीम ने अचानक जावरा पहुंचकर खाचरौद नाका स्थित महावीर मावा भंडार का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मावे में मिलावट की आशंका के चलते टीम ने मावे के सैंपल लिए और करीब 100 किलो मावा जब्त किया। जब्त मावे की अनुमानित कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई गई है।

कलाकंद और सेव नमकीन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने राजस्थान स्वीट्स एंड नमकीन, कोठी बाजार जावरा का भी निरीक्षण किया। यहां प्रोपराइटर भवानी सिंह पिता गोवर्धन सिंह राजपुरोहित की दुकान से कलाकंद और सेव नमकीन के सैंपल लिए गए। टीम ने संचालक को खाद्य लाइसेंस प्रमुखता से प्रदर्शित करने के साथ ही प्रतिष्ठान में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से कुल चार खाद्य सैंपल लिए

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, दोनों प्रतिष्ठानों से कुल चार खाद्य सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews