
रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। रतलाम (ratlam) रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने आज एक युवक को 490 ग्राम सोने के साथ पकड़ा है जीआरपी पुलिस ने उसे थाने में ले जाकर पूछताछ की और इस सोने के बिल माँगा मगर युवक दे नहीं पाया जिसके चलते जीआरपी पुलिस ने जीएसटी और आयकर विभाग को सूचना दी और युवक के कब्जे से सोने को जब्त कर लिया।
यह भी पढ़े…जबलपुर में बँटी बबली फिर विवाह समारोह में जेवरों से भरा सूटकेस लेकर फरार
जीआरपी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मुंबई से आई अवंतिका एक्सप्रेस से एक युवक स्टेशन पर उतरा जब उससे बेग चेक कराने के लिए कहा तब आरोपी युवक ने चेकिंग कराने से इनकार किया तो पुलिस ने शक के आधार पर जब बैग चेक किया तो उसमें से बिना बिल और कागजात के 490 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए हैं जिनकी कीमत 24 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़े…MP News : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर दी सौगात, अब इस शहर से शुरू हुई फ्लाइट
जीआरपी थाना पुलिस ने बताया की आरोपी युवक का नाम पुष्पेंद्र पुत्र रवि जाट निवासी ग्राम बिलपांक बताया है। उसका कहना है कि यह सोना व्यापारी सुभाष सेठ का है युवक ने बताया कि वह जेवरात मुंबई पालिश कराने ले गया था पालिश कराकर वापस लाया है जब्त जेवरात में 11 अंगूठियां, 6 चेन व 11 मंगलसूत्र हैं। उसके पास जेवरों के कागजात नहीं पाए गए हैं। टैक्स बचाने के लिये बगैर कागजात के सोना परिवहन करने की शंका जताई जा रही है। जांच अधिकारी जेएल अहिरवार ने बताया कि प्रथम दृष्टि मामला जीएसटी और आयकर की चोरी का है। आगे की कार्रवाई के लिए सूचना कर दी गई है।
