जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ रतलाम, पहली कोशिश में फूटी 60 फीट ऊंची दही हांडी

जन्माष्टमी के दिन रतलाम पूरी तरह से कृष्ण भक्ति में डूबा हुआ दिखाई दिया। शहर के मंदिरों में विशेष सजावट के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
Ratlam

बीती रात सभी जगह जन्माष्टमी की जमकर धूम देखने को मिली। रतलाम में भी श्री कृष्ण जन्म का यह पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। रात 12 बजते ही घरों और मंदिरों में श्री कृष्ण के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। जैसे ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ भक्ति खुशी से झूम उठे।

रतलाम में जन्माष्टमी के खास मौके पर शहर के अलग-अलग मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार भी श्रीराम मंदिर, गोपाल जी मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर और गीता मंदिर सहित अन्य जगहों पर विशेष आयोजन देखने को मिले। हर जगह लोग भक्ति भाव में डूबे और भजनों पर नाचते दिखाई दिए।

मंदिरों में हुआ आकर्षक श्रृंगार

श्री कृष्ण के जन्म के उत्सव को लेकर शहर के सभी मंदिरों में खास सजावट देखने को मिली। कहीं फूलों से तो कहीं विद्युत रोशनी से मंदिरों को सजाया गया था। श्री राम मंदिर में भगवान को साफा पहनाया गया। लक्ष्मी मंदिर में माता लक्ष्मी ने भक्तों को श्रीनाथजी के स्वरूप में दर्शन दिए। श्रीराम मंदिर में कृष्ण जन्म के साथ आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी भी की गई।

Ratlam

दही हांडी का आकर्षक आयोजन

रतलाम के सैलाना रोड स्थित राम मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी का आयोजन भी किया जाता है। इस बार भी मंदिर के सामने 60 फीट ऊंची दही हांडी बांधी गई थी। हर साल युवाओं की टोली यहां मटकी फोड़ने का प्रयास करती है। लेकिन इस बार गजब का नजारा देखने को मिला जब ग्रामीण अंचल की युवा टीम ने अपनी पहली ही कोशिश में रात 12:30 बजे दही हंडी फोड़ दी।

Ratlam

आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 35 साल में यह पहली बार हुआ है। जब पहले ही प्रयास में दही हांडी को फोड़ दिया गया है। जैसे ही हांडी फोड़ी गई हर जगह श्री कृष्ण के जयकारे गूंजने लगे और सभी झूमते हुए दिखाई दिए। बता दें यहां होने वाले उत्सव को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। इस बार भी भक्तों में काफी उल्लास देखने को मिला।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews