
रतलाम, सुशील खरे। भाजपा नेता डॉ राजेश शर्मा के शिवशक्ति लाल आयुष अस्पताल में ऑक्सीजन (Oxygen) खत्म होने की स्थिति बन गई और मरीजो की जान आफत में आ गई। इसके बाद अस्पताल संचालक डॉ राजेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपील की कि अस्पताल में रातभर की ऑक्सीजन ही बची है और समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली तो मरीजों को शिफ्ट करने की स्थिति बन सकती है। उधर परिजनों को इस बार की खबर लगने पर वो अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
शिवपुरी : किसान की झोपड़ी में लगी आग, बाइक सहित अन्य कीमती सामान जलकर खाक
रतलाम के बंजली रोड स्थित निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की बात सुनकर परिजनों में अफरा तफरी मच गई। देर रात यहां खूब हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि इतनी देर रात हम ऑक्सीजन कहां से लाएंगे। मरीज को शिफ्ट करने की बात पर उन्होने कहा कि अगर रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो गई तो हम क्या करेंगे। वो कहते रहे कि अगर ऑक्सीजन और इंजेक्शन की व्यवस्था भी हमें करनी है तो अस्पताल पैसे किस बात के ले रहे हैं। इधर अस्पताल प्रबंधन ने प्रशासन से ऑक्सीजन की मांग की है।
रतलाम- ऑक्सीजन की कमी, मरीज के परिजनों का हंगामा pic.twitter.com/gZBIY7Ub4F
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) April 29, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

