रतलाम के पैराडाइज वैली में बड़ा हादसा, डूबने से छात्र समेत 2 शिक्षकों की मौत, 3 बच्चों की बची जान

रतलाम में बच्चों के लिए पिकनिक की मौज मस्ती जिंदगी भर का बुरा लम्हा बन गई। यहां स्कूल स्टाफ के साथ घूमने गए एक बच्चे और 2 टीचरों की मौत हो गई।
Ratlam

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर से 40 किलोमीटर दूर स्थित एक पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां स्थित पैराडाइज वैली पर दोपहर के समय खेलते वक्त चार बच्चे पानी में गिर गए। उन्हें बचाने के लिए शिक्षक पानी में उतरे तो उनकी भी जान पर बन आई। हादसे में दो शिक्षकों और एक छात्र की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक 3 बच्चों को तो शिक्षकों ने बचा लिया लेकिन एक अन्य को बचाने के चक्कर में वह भी गहरे पानी में चले गए। ये शिक्षक और छात्र त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल के थे। स्टाफ बच्चों को लेकर पिकनिक पर आया था। उसी समय ये हादसा हो गया।

पिकनिक पर गए थे बच्चे

बता दें कि त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल के 7वीं और 9वीं के विद्यार्थियों को स्कूल स्टाफ स्टाफ पिकनिक पर लेकर पहुंचा था। रविवार सुबह जावरा से ये बच्चे पैराडाइज वैली पहुंचे थे। इनके साथ प्रिंसिपल संदीप सक्सेना, शिक्षक शिवम राठौड़, परवेज खान, विजय सिंह राठौड़, प्रिंस मोदी और लेखपाल विजेंद्र सिंह भी गए थे। यहां खेलते समय 7वीं के छात्र हर्षित पाटीदार और 9वीं की छात्रा खुशी का पैर फिसल गया। बच्चों को पानी में डूबता देखकर टीचर प्रिंस मोदी और विजय सिंह उन्हें बचाने के लिए आगे आ गए। दोनों ने खुशी को पानी से बाहर निकाल लिया। सिद्धि और अन्वेष को भी बाहर निकाल लिया गया। लेकिन हर्षित को बचाने में गहरे पानी में चले गए। इसके बाद शोर मचने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

नहीं बचाई जा सकी जान

जैसे ही पानी में डूबने की सूचना मिली स्थानीय लोगों ने तुरंत ही हर्षित और दोनों शिक्षकों को पानी से बाहर निकाला। उन्हें सीपीआर भी दिया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि उनकी जान जा चुकी थी। हादसे के बाद तीनों शव रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। वहीं खुशी सहित दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों में आक्रोश

जब इस हादसे की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। शाम करीब 6 बजे तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। एक शिक्षक और छात्र के शव को लेकर परिजन रतलाम चले गए। बच्चों को पानी में ले जाने की बात सामने आने के बाद माता-पिता में रोष भी देखने को मिला।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews