61 लोगों को मदरसा में शिफ्ट कर किया क्वारंटाइन, BJP नेत्री ने CM से की शिकायत

61 लोगों को मदरसा में शिफ्ट कर किया क्वारंटाइन, BJP नेत्री ने CM से की शिकायत

रतलाम। सुशील खरे।
रतलाम अतिथि गार्डन में ठहराए 100 से ज्यादा लोग आज शिफ्ट किए जाएंगे
सैलाना रोड स्थित हीरा पैलेस होटल में गुरुवार को क्वारंटाइन किए 61 लोगों को शुक्रवार शाम प्रशासन ने खाचरौद स्थित आयशा सिद्दिकी मदरसा में शिफ्ट कर दिया है। शनिवार को अतिथि गार्डन में ठहराए 100 से ज्यादा लोगों को भी शिफ्ट किया जाएगा। भाजपा की पूर्व पार्षद और दबंद नेत्री सीमा टांक ने सीएम शिवराज सिंह से मोबाइल पर बात कर की शिकायत

इन तमाम लोगों को स्वास्थ्य और पुलिस विभाग ने बुधवार रात सुभाष नगर, वेदव्यास काॅलोनी, मोमिनपुरा, हाट की चौकी क्षेत्र से ढूंढ़कर होटल में क्वारंटाइन किया था। गुरुवार को हीरा पैलेस में रुके लोगों ने टूथब्रश, पेस्ट और साबुन के साथ चाय व नाश्ते की मांग करते हुए हंगामा किया था। होटल के आगे और पीछे गैलरी से खड़े होकर बाहर थूका था। उधर अतिथि गार्डन में भी कमरों में रहने के बजाए लोग समूह के रूप में गलियारों में घूमते रहे। दोपहर को खाद्य सामग्री व उनके पैकेट फेंककर गंदगी फैलाई थी। पूर्व पार्षद सीमा टांक ने कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए होटल में ठहराए लोगों को आबादी के बाहर शिफ्ट करने को कहा था।
घरों से बाहर आकर बजाई ताली

होटल में ठहराए लोगों को दूसरी जगह भेजने से रहवासियों ने राहत की सांस ली है। शाम को शिफ्ट करने के दौरान लोगों ने घर से बाहर आकर ताली बजाकर प्रशासन को धन्यवाद दिया। पूर्व पार्षद सीमा टांक ने बताया यह बहुत जरूरी था। कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है, ऐसे में संदिग्ध लोगों को रहवासी क्षेत्र की होटल में नहीं ठहराना चाहिए था।होटल से बस में ले जाकर लोगों को मदरसा में शिफ्ट किया। 4 अप्रैल को गुपचुप दफनाए गए कोरोना संक्रमित मोहम्मद कादरी के जनाजे में शामिल हुए थे या उसमें शामिल लोगों के संपर्क में आए थे। मामले में प्रशासन पहले ही जनाजे में शामिल हुए 29 लोगों पर प्रकरण दर्ज करने के साथ लोहार रोड को 14 दिन के लिए कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर चुका है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews