तब्लीगी जमात के राजस्थान और तेलंगाना से आए 10 लोग क्वारंटाइन

तब्लीगी जमात के राजस्थान और तेलंगाना से आए 10 लोग क्वारंटाइन

रतलाम ।सुशील खरे।

शहर में रुके हुए तब्लीगी जमात के 18 में से 10 लोगों को गुरुवार शाम मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन कर दिया। इनका ब्लड और चेस्ट की एक्स-रे की जांच होगी। ये राजस्थान और तेलंगाना से मार्च में आए थे। दिल्ली मरकज में कोरोना पीड़ित मिलने के बाद मंगलवार को इनके शहर में होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। गुरुवार दोपहर विधायक ने प्रशासन को तब्लीगी जमात से जुड़े मामले को गंभीरता से लेने को कहा। शाम को 10 ऐसे बुजुर्गों की पहचान की, जिनकी उम्र 50 से 60 के बीच थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन किया। एपेडिमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रमोद प्रजापति ने 23 लोगों को क्वारंटाइन किया जा चुका है।

दरअसल, 32 लोग बाहर से आए थे, लॉकडाउन के पहले 14 चले गए बाकी यहीं फंस गए। मार्च में 32 लोग आए थे तब्लीगी जमात के अकेले मार्च में तब्लीगी जमात के 32 लोग शहर में आए थे। इनमें अजमेर से 8, वारंगल (तेलंगाना) से 10 लोग (पांच महिलाएं और पांच पुरुष), भोपाल से 4 और नसीराबाद के 10 लोग शामिल थे। ये जमात से जुड़ी शहर की 12 मसजिदाें और घरों में ठहरे थे। इनमें से लॉकडाउन के दौरान नसीराबाद और भोपाल जमात के 14 लोग वापस जा चुके हैं। बाकी के 18 ट्रेन बंद होने और सीमा सील होने से यहीं रह गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews