Ratlam News : SDM कार्यालय में पदस्थ बाबू को आरक्षक से अभद्रता करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया FIR, तत्काल प्रभाव से निलंबित

MP NEWS

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। रतलाम (Ratlam) ग्रामीण एसडीम कार्यालय (SDM Office) में पदस्थ बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित (suspend) कर दिया गया है। दरअसल एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू द्वारा पुलिस आरक्षक से गाली गलौज की गई थी। वही आरक्षक से गाली गलौज करना बाबू को भारी पड़ गया है। पुलिस द्वारा एक तरफ जहां FIR दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर द्वारा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल रतलाम ग्रामीण एसडीएम कृतिका भीमावत के कार्यालय में पदस्थ संजय जैन को रिंगनोद थाने में पदस्थ आरक्षक द्वारा समंस तामिली के लिए मोबाइल लगाने पर संजय जैन ने आरक्षक के साथ बदतमीजी की। इस दौरान उन्हें निलंबित करवाने की धमकी के साथ अपशब्द बोले गए।

Read More : Accident on Yamuna Expressway: बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, दूल्हे के पिता-जीजा समेत एक छोटी बच्ची की हुई मौत, अन्य घायल

3 नवंबर 2022 को थाना रिंगनोद पर पदस्थ आरक्षक राकेश पाटीदार द्वारा समंस तामिली हेतु तत्कालीन एसडीएम रीडर संजय जैन को फोन लगाने पर संजय जैन ने आरक्षक से फोन पर अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें अपशब्द कहे गए।उन्हें गालियां दी गई।

जिस पर आरक्षक द्वारा थाना प्रभारी रिंगनोद व पुलिस अधीक्षक, जिला रतलाम को संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु आवेदन मय कॉल रिकॉर्ड दिया गया। जिस पर थाना प्रभारी रिंगनोद द्वारा कार्रवाई करते हुए संजय जैन के खिलाफ 186,187,189, 507,294 भादवि में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साथ ही मामला संज्ञान में आने के बाद रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने संजय जैन को निलंबित कर दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews