
Feet of an Indian or Asian person laying dead during COVID-19 or corona virus outbreak
रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। नेतावली के पास वाली पहाड़ी में रिंगनोद थाने के रोला के अंतर्गत बुधवार को एक लाश बरामद हुई थी। जिसकी उस समय पहचान नहीं हो पायी थी। लेकिन अब उस युवक की पहचान हो गयी है। दरअसल मरा हुआ युवक थाना रोला के अंतर्गत आने वाले गांव रोला का निवासी है। जिसके ऊपर पुलिस के कई केस हैं। यह युवक एक कुख्यात अपराधी था।
यह भी पढ़ें – Indore News: इंदौर में गूंजा बजरंगबली और सियाराम का नारा
मृतक का नाम दशरथ उसके पिता का नाम गोवर्धन मईड़ा बताया जा रहा है जिसकी उम्र लगभग 38 वर्ष थी। अपराधी की मौत कैसे हुई इसका पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद होगी। जब लाश मिली थी तब तक उसके ऊपरी सिरे को जानवर खा चुके थे। बुधवार की शाम को 5 बजे रिंगनोद थाने में सूचना मिली थी की नेतावली के पास की पहाड़ी पे एक युवक की लाश पड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें – फोन और गैजेट्स ने कर दिया है सोना हराम, तो बिस्तर पर करें बस ये तीन अभ्यास
जिसके बाद पुलिस मौके स्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के हाथ पर नाम गुदा हुआ था। जिससे उसकी पहचान हुई। मृतक के पिता के अनुसार वह बचपन से ही आवारा था। उसकी आदतें ख़राब महीने कभार ही घर आता था। पिछले साल उसकी पत्नी की मौत हो गयी थी और अभी वह कहीं और रह रहा था।
यह भी पढ़ें – Mandi bhav: 11 मार्च 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर
दशरथ का ऊपरी सिरा पूरी तरह ख़त्म हो गया था। आशंका है कि उसकी हत्या हुई है। लेकिन अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ताकि सही चीज की जानकारी प्राप्त हो सके।
