Ratlam: पंचेड़ बनी जिले में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने वाली पंचायत

ratlam

रतलाम, सुशील खरे। रतलाम (ratlam) जिले में पंचेड़ गांव 100 प्रतिशत वेक्सीनेटेड (vaccinated) गांव बनकर सबसे पहले सामने आया है। यहां मौजूद सभी 18+ और 45+ के लोगों को वैक्सीनेट कर दिया गया है। अब इस गांव में सिर्फ बच्चे व ऐसे पुरुष महिला है जो या तो यहां से बाहर चले गये है और या फिर गर्भवती महिलाएं (pregnant ladies) है ओर कुछ बीमार है जो वैक्सीनशन के लिए पात्र नहीं है। नवागत कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के आने के पहले जहां इस जिले के कोविड पोजिटिव के 400 के आसपास केस थे वहीं अब इसकी संख्या शून्य के लगभग है तो वेक्सिनेशन भी बढ़ता जा रहा।

यह भी पढ़ें… Video: क्या आपने देखा है उड़ता हुआ मोर, केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया ये अद्भुत वीडियो

बता दे की रतलाम का पंचेड़ गांव कुल 5 हजार 600 की आबादी वाला गांव है जिसमे से 3751 लोग 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के है जो वैक्सीनशन के लिए पात्र है इन सभी मे से 3283 लोगो वेक्सीनेटेड किया जा चुका है इसके अलावा बचे हुए 468 में वो महिलाएं है जो गर्भवती है और बाकी बचे बीमार है जो वैक्सीनशन के लिए पात्र नही है, इसके अलावा कुछ लोग गांव से जा चुके है।

यह भी पढ़ें… राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कांग्रेस के इस पद से दिया इस्तीफा, ये है बड़ा कारण

यहां पर शासकीय अमला भी 100% वेक्सिनेशन के लिए कमर कस हुए हैं ऐसे में अब पूरे पंचेड़ गांव में कोई बगेर वैक्सीनशन के नही बचा है और गांव पंचेड़ 100 प्रतिशत वेक्सीनेट हो चुका है

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews