डकैती की योजना बनाते हुए गिरोह को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और अन्य हथियार किए बरामद

डकैती की योजना बनाते हुए गिरोह को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और अन्य हथियार किए बरामद

स्पेशल रिपोर्ट, कमलेश सारड़ा। रतलाम (Ratlam) के जावरा से पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से पहले चोरी किए गए माल को भी बरामद किया गया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद भगतसिंह कॉलेज ग्राउंड से जावरा पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे आरोपियों को रेंज हाथों पकड़ लिया। इन आरोपियों के पास से पिस्टल, 32 राउंड, सब्बल, प्लायर, लट्ठ, टामी सहित स्विफ्ट कार बरामद की गई है। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं समेत आर्म्स एक्ट के तयार प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Must Read- निरीक्षण में खुली आदिम जाति बालिका छात्रावास की पोल, नगर पालिका उपाध्यक्ष राधा चौहान ने किया औचक निरीक्षण

आरोपियों से जब जप्त की गई पिस्टल और राउंड के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि छह-सात दिन पहले ही इन लोगों ने बटालियन कैंपस के मकान का ताला तोड़कर उसके अलमारी में रखी पिस्टल चुरा ली थी। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की अन्य वारदातें करना भी कबूल की है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए स्याही सिंह, धुर सिंह, लालू, सचिन, मोहबत और धरू से चोरी का सामान जप्त करने के बाद इनके खिलाफ धारा 457, 380, 363/22 में केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews