रतलाम पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ रुपए का सोना बरामद, दो युवक गिरफ्तार

रतलाम पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ रुपए का सोना बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Ratlam News : रतलाम जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां मुंबई से रतलाम लाए गए लगभग 13 किलो सोना बरामद किया गया है। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, GST की टीम जांच में जुट गई है। दरअसल, प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंबई से रतलाम एक आदमी भारी मात्रा में सोना ला रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान चलाया। तब व्यक्ति के पास से लगभग 100 पार्सल बरामद किया गया।

13 किलो सोना जब्त

जिसमें से 13 किलो सोना जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, कई पार्सल में बिल मौजूद है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, कई सर्राफा व्यापारी भी जानकारी मिलते ही थाने पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि उनके पास बिल मौजूद है जो कि वो प्रस्तूत कर देंगे।

जांच में जुटी GST की टीम

वहीं, पकड़े गए दोनों युवकों की पहचना 32 वर्षीय सुभाष वर्मा पिता शैतानराम निवासी रामपुरा, तहसील श्रीमाधोपुर सीकर राजस्थान और दूसरा युवक प्रवीण पिता राम निवास सैनी, निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा के रुप में की गई है। फिलहाल, जीएसटी की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews