रतलाम: ऑक्सीफ्लो मीटर की कालाबाजारी करते बीजेपी नेता गिरफ्तार, दर्ज हुई FIR

रतलाम: ऑक्सीफ्लो मीटर की कालाबाजारी करते बीजेपी नेता गिरफ्तार, दर्ज हुई FIR

 रतलाम, सुशील खरे। रतलाम (ratlam) में कोरोना काल (corona phase) में उपयोग होने वाले चिकित्सा उपकरणों (medical tools) की कालाबाजारी (black marketing) के मामले में यहां की पुलिस (police) को एक और सफलता मिली है। माणक चौक पुलिस ने दवा व्यवसायी (medicine trader) भाजपा नेता राजेश माहेश्वरी (BJP leader rajesh maheshwari) को 2250 रुपए का ऑक्सीफ्लो मीटर (oxyflow meter) 4000 रुपए में बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार (arrest) किया। पुलिस ने दुकान सील कर दी है। मामले में धोखाधड़ी सहित आपदा प्रबंधन एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें… जबलपुर- नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन मामला, विश्व हिंदू परिषद ने सरबजीत मोखा से तोड़ा नाता

आपको बता दें कि नेता जी शहर की सबसे बड़ी पॉश कालोनी के पदाधिकारी भी हैं। और वार्ड 36 से पार्षद के चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। माणक चौक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने मीडिया को बताया की मुखबिर से सूचना मिली थी कि नाहरपुरा स्थित एक मेडिकल शॉप पर ऑक्सीफ्लो मीटर की कालाबाजारी हो रही है। इस पर सोमवार रात करीब 9.00 बजे टीम लेकर मुखबिर द्वारा बताई लोकेशन पर पहुंचे तो वहां दवा व्यवसायी राजेश माहेश्वरी की मेडिकल शॉप स्थित मिली। यहां आरोपी राजेश माहेश्वरी को निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर ऑक्सीफ्लो मीटर बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी खान ने बताया ऑक्सीफ्लो मीटर का अधिकतम बाजार मूल्य 2250 रुपए है जबकि आरोपी द्वारा उसे 4000 रुपए में बेचा जा रहा था। आरोपी द्वारा ग्राहक को ज्यादा दाम में बेचे गए ऑक्सीफ्लो मीटर पर अंकित रेट को भी मिटा दिया गया था। तलाशी लेने पर दुकान से 7 ऑक्सीफ्लो मीटर जब्त किए गए। यह उपकरण ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन का फ्लो नियंत्रित करने के काम आता है। इसके बाद नेता जी की मेडिकल शॉप को सील कर दिया गया है और पूछताछ जारी है। मामले में आईपीसी की धारा 420, 188, 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम, 51(b) आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें… अलीराजपुर में आईजी की समझाइश के बाद टली 400 शादियां

टीआई ने बताया कि एसपी के निर्देश पर टीम बनी है और आम जनता को कहा गया कि कालाबाजारी की शिकायत करें उनके साथ टीम में थाना प्रभारी अयूब खान, उप निरीक्षक निशा चौबे, प्रधान आरक्षक यूसुफ मंसूरी, आरक्षक धीरज, मुकेश, राहुल मारू आदि मौजूद हैं।

आरोपी राजेश माहेश्वरी शहर की सबसे बड़ी पॉश कालोनी के पदाधिकारी हैं। माहेश्वरी वार्ड 36 से पार्षद के चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। इनकी फेसबुक वॉल पर शहर के माननीय से लेकर प्रदेश के बड़े भाजपा नेताओं के साथ तस्वीर हैं।
जानकारी के अनुसार आरोपी दवा व्यवसायी राजेश माहेश्वरी पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण पर रोक लगाने के लिए गठित समिति में अशासकीय सदस्य है। आरोपी माहेश्वरी भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक के रूप में भी पदस्थ हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews