आईपीएस की एफबी पोस्ट, ‘इसलिए कठिन है कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई’

आईपीएस की एफबी पोस्ट, ‘इसलिए कठिन है कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई’

रतलाम| कोरोना के खिलाफ सारा देश लड़ाई लड़ रहा है, इस लड़ाई में पुलिसकर्मियों की भूमिका बेहद ख़ास है| जिन पर लोगों की सुरक्षा के साथ साथ कानून व्यवस्था की भी जिम्मेदारी है| इस महामारी के साथ उपजे अन्य मुद्दे भी इस समय चिंता के विषय बन गए हैं, जिनको लेकर अधिकारी भी चिंतित हैं| सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले प्रदेश के पॉपुलर आईपीएस अधिकारीयों में से एक आईपीएस गौरव तिवारी ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए फेसबुक पर पोस्ट की है| जिसे लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है|

रतलाम जिले के एसपी के पद पर पदस्थ गौरव तिवारी ने फेसबुक पर कोरोना को लेकर एक पोस्ट किया है| जिसमे उन्होंने लिखा है “चीन की लड़ाई तो केवल कोरोना से थी लेकिन भारत की लड़ाई कोरोना के साथ साथ अज्ञानता, अंधविश्वास, धार्मिक मतभेद, लापरवाही सहित कई ऐसे विषय से भी जुड़ी है जिस पर विजय पाने के लिए हमारी लड़ाई कठिन है।

प्रदेश के समस्त अधिकारियों की तरह रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिले की कमान संभाले हुए हैं और व्यस्त रहते हुए भी सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को सचेत कर रहे हैं| जिला अधीक्षक
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रतलाम जिले के लोगों को सभी वह नंबर उपलब्ध करा दिए हैं जो आपातकालीन स्थिति और अन्य सुविधाओं के लिए आवश्यक है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews