रतलाम में अवैध मादक पदार्थ के साथ 3 गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

रतलाम की सैलाना थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।
Ratlam

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध रतलाम जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना के आधार पर और अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में सैलाना थाना पुलिस ने रतलाम-बांसवाड़ा रोड स्थित केसरपुरा फंटे पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर की सूचना के आधार पर सैलाना थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में तीन आरोपियों को डेढ़ किलो गांजे के साथ पकड़ा गया है। तीनों किसी व्यक्ति को गांजा बेचने की तैयारी में मौके पर खड़े हुए थे।

नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई

एएसपी विवेक कुमार लाल के मुताबिक मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि केसरपुरा फंटे के पास तीन लोग बाइक पर अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़े हुए हैं। यह किसी व्यक्ति को बेचने की तैयारी में है। इसके बाद सैलाना पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।

1.5 किलो मादक पदार्थ बरामद

इस कार्रवाई में पुलिस ने 25 वर्षीय पंकज बामनिया, 50 वर्षीय कारु बामनिया, 45 वर्षीय गोवर्धन बामनिया को गिरफ्तार किया है। तीनों ही बागरियो की खेड़ी सैलाना के निवासी हैं। कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से 1.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 29 हजार रुपए बताई जा रही है। इस दौरान परिवहन में उपयोग की जा रही बाइक को भी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए है।

दर्ज किया गया मामला

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद होने के बाद तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। इस तस्करी से जुड़े हुए अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews