
रतलाम, मनोज श्रीवास्तव। रतलाम जिले (Ratlam District) के सैलाना करिया रोड पर सगस बावजी मंदिर के पास सुबह ट्रक पलटने से लगभग 35 गौ वंश की मौत हो गई है। हादसे की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन और हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए। भयानक हादसे में हुई गोवंश की मृत्यु के बाद हिंदू संगठनों का भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। सैलाना थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सिंगर ने लगभग 28 गायों के मरने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़े.. MP में 5 ट्रेनों में जनरल टिकिट की सुविधा शुरु, इन यात्रियों के लिए खड़ी हुई परेशानी!
अंदेशा लगाया जा रहा है कि गोवंश को तस्करी कर ले जाया जा रहा था जिस वजह से पूरे इलाके में आक्रोश है। हालांकि अभी तक सच्चाई पूरी तरह से सामने नहीं आई है।अपडेट जारी..
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

