Ratlam : व्यापारी की आंख में झोंकी मिर्ची, 9 लाख लेकर बदमाश फरार, इलाके में सनसनी

Ratlam : व्यापारी की आंख में झोंकी मिर्ची, 9 लाख लेकर बदमाश फरार, इलाके में सनसनी

रतलाम, सुशील खरे। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlaam) जिले में बढ़ रही संगीन वारदातों (Incident) में एक और अध्याय दिन दहाड़े जुड़ गया। शनिवार दोपहर को स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप नगर ब्रिज से कृषि उपज मण्डी जा रहे एक व्यापारी (Merchant) की आंखों में मिर्ची झोंककर दुपहिया सवार अज्ञात बदमाश नौ लाख रुपए लूट कर ले गए। व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी (Ratlaam Police) मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की।

मण्डी व्यापारी लक्ष्मीनारायण पिता नन्दकिशोर जायसवाल 48 निवासी रत्नेश्वर रोड,मण्डी में भुगतान करने के लिए शनिवार दोपहर को बैैंक से नौ लाख रु. लेकर मण्डी की ओर जा रहे थे। बैैंक (Bank) से निकाले हुए रुपए उन्होने एक हरे रंग की थैली में रखे थे। दोपहर करीब सवा दो बजे प्रताप नगर ब्रिज से उतरते समय दो पहिया वाहन पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने अचानक उनकी आंखों में लाल मिर्च का पावडर डाल दिया और उनकी रुपए वाली थैली छीन कर मौके से फरार हो गए।

लूट की वारदात के बाद मण्डी व्यापारी वहां से किसी तरह मण्डी तक पंहुचे, जहां उन्होने साथी व्यापारियों और मण्डी मे मौजूद लोगों को वारदात की जानकारी दी। साथी व्यापारी उन्हे तुरंत जिला चिकित्सालय ले गए। जिला चिकित्सालय (Hospital) की पुलिस चौकी पर ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। उसने मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे वहीं अस्पताल पहुंचकर भी मंडी व्यापारी से घटना की जानकारी ली। एसपी गौरव तिवारी (SP Gaurav Tiwari) ने बताया कि फरियादी मंडी व्यापारी ने थैली में 9 लाख रुपए होने की जानकारी दी है ।पुलिस इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट (Loot) का प्रकरण दर्ज (Case Registered) कर उन्हें तलाशने के प्रयास कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews