बच्चे को जबरन बीड़ी पिलाने का मुद्दा गर्माया, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस

बच्चे को जबरन बीड़ी पिलाने का मुद्दा गर्माया, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस

रतलाम, सुशील खरे। जिले के पिपलौदा थाना अंतर्गत एक 6 वर्षीय बच्चे को बीड़ी पिलाने का वीडियो वायरल हो जाने के बाद चाइल्ड लाइन के निर्देश पर पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस थाना पिपलौदा में किशोर अधिनियम तथा अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम सहित अन्य धाराओं में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

रतलाम चाइल्ड लाइन प्रभारी प्रेम चौधरी ने बताया कि चाइल्ड लाइफ लाइन को जानकारी मिली थी की एक बच्चे को जबरन बीड़ी पिलाने का वीडियो प्राप्त हुआ है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे को किसी के द्वारा जबरदस्ती बीड़ी पिलाई जा रही है। बच्चा बार बार बीड़ी पीने से इनकार कर रहा है लेकिन अन्य लोगों द्वारा उसे जबरन बीड़ी पिलाई गई। पुलिस ने जबर मौके पर जाकर जांच की तो मामले में कई तथ्य सामने आए हैं। इसे लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम अयाना के रतनलाल पिता भेरुलाल तथा राहुल पिता रूप सिंह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अभी और जांच की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews