दो सगे भाई समेत तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

दो सगे भाई समेत तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

रतलाम, सुशील खरे| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) के रतलाम जिले (Ratlam District) में तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई| घटना जिले के आलोट ग्राम बरखेड़ा कला की है| जहां दो सगे भाई सहित एक अन्य दोस्त की तालाब में डूबने से मौत हो गई| तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए आलोट के अस्पताल ले जाए गए हैं, जहां उनके पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं|

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बरखेड़ाकलां में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गांव के पास स्थित तालाब के समीप बकरा-बकरी चराने गए तीन बालकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई| घर से 5 बालक बकरी चराने के लिए निकले थे| पांच दोस्तों में से दो सगे भाई एवं एक दोस्त की तालाब में डूबने से मौत हुई है| जिनके नाम 12 वर्षीय हुसैन पुत्र अकबर मंसूरी, 11 वर्षीय जाफर पिता कालू कुरैशी और 8 वर्षीय साबिर पिता कालू कुरैशी है|

तीनों नहाने के दौरा डूबने लगे| तालाब के बहार खड़े दोस्तो के चीखने व रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे| करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews