पटरी से उतरी मालगाड़ी, पास से गुजरने वाली थी एक्सप्रेस ट्रेन, बड़ा हादसा टला

पटरी से उतरी मालगाड़ी, पास से गुजरने वाली थी एक्सप्रेस ट्रेन, बड़ा हादसा टला

रतलाम।

रतलाम मे आज (रोल बैक) पीछे कि और लुढकने से एक मालगाड़ी बेपटरी हुई है । सुबह 5:45 बजे कि यह घटना है। जब खाली मालगाड़ी के तीन डिब्बे यहां पटरी से उतर गए है। गनीमत रही कि पीछे कि और लुढक रही मालगाड़ी मैन ट्रैक तक नही पहुंची वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कुछ समय बाद इसी ट्रैक के पास  जयपुर–भोपाल ट्रेन गुजरने वाली थी | 

अपयार्ड कि दो नंबर लाईन पर यह हादसा हुआ है । 373/4 प्वाइंट के पास, अंतिम छोर यानी डेड एंड को तोड़कर ये मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर पीछे लुढक गई,  जिससे ड्रिलमेंट हुआ है। ये हादसा इतना भीषण था कि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी के एक और बनी PWI कि पुरानी बिल्डिंग मे घुस गए। इस हादसे मे सबसे ज्यादा नुकसान इलेक्ट्रिक लाईन को भी हुआ है । यहां दो पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जिनकी मरम्मत का काम जारी है |

घटना के बाद  रेलवे एडीआरएम सहित सभी विभागों के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मालगाड़ी एक डिब्बों को हटाने  में जुटे है |  रेलवे  की दुर्घटना गाड़ी भी मौके पर पहुंची है | वही क्रेन की मदद से बेपटरी मालगाड़ी के डिब्बों को हटाया जाएगा | वही इस पूरे हादसे में ट्रेंन कि शंटिंग करने वाले डिपार्टमेंट कि गलती बताई जा रही है। इस हादसे की वजह से  रतलाम से नागदा की और जाने वाली ट्रेने लेट चल रही है |

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews