रतलाम से पकड़े गए सिमी के दो संदिग्ध, NIA ने गुप्त रूप से की पूरी कार्रवाई

रतलाम से पकड़े गए सिमी के दो संदिग्ध, NIA ने गुप्त रूप से की पूरी कार्रवाई

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam) में एक बार फिर संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। सभी जानते हैं कि यह क्षेत्र आतंकी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक होटल से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनका संबंध सिमी से बताया जा रहा है। यह प्रतिबंधित संगठन है, जिससे जुड़े दो संदिग्धों को राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी एनआईए (NIA) के निर्देशन में हिरासत में लिया गया है। इस खबर से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन कहीं ना कहीं इसके तार आतंकी वारदात से जुड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक रतलाम के जावरा रोड पर बनी इप्का लेबोरेट्री के पास एक होटल से सिमी के 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। एनआईए के निर्देशन के बाद गुप्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पकड़े गए दोनों संदिग्धों को एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले के बाद एक बार फिर से आतंकी गतिविधियों की चर्चा पूरे शहर में तेजी से चल रही है।

Must Read- Bhopal: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब्त की गड्ढों में छिपाकर रखी गई 14 ड्रम अवैध शराब

कार्रवाई से जुड़े अधिकारी फिलहाल कोई भी बयान नहीं दे रहे हैं और होटल के कर्मचारी भी जानकारी देने से मना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह जांच पड़ताल की जा रही है कि इन दोनों संदिग्धों के इरादे क्या थे और इन्हें किन लोगों का सहयोग मिल रहा था। बता दें कि कुछ समय पहले राजस्थान के निंबाहेड़ा से भी संदिग्ध आतंकियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया था। ये आतंकी उस समय किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पूछताछ करने पर इन्होंने कुछ लोगों की जानकारी दी थी, जिन्हें रतलाम से पकड़ा गया था। यह घटना काफी समय तक चर्चा में रही थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews