
Ratlam News : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में शिक्षक दिवस के दिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसके बाद से शिक्षकों के प्रति गलत संदेश जा रहा है। बता दें कि इस वीडियो में शिक्षक शराब के नशे में देश के भविष्य कहलाने वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल पहुंचता है। वह कक्षा में एक बालिका के बाल काटने के लिए हाथों में कैची लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है, जिसका वीडिया तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वीडियो संज्ञान में आते ही सरकार ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिक्षक वीरसिंह मईड़ा को निलंबित कर दिया है।

सेमलखेड़ी गांव का मामला
वीडियो रतलाम जिले के आदिवासी अंचल रावटी क्षेत्र के सेमलखेड़ी गांव का है, जहां वीरसिंह मईड़ा सरकारी प्राथमिक स्कूल 2 में सहायक शिक्षक के रूप मे पदस्थ हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो कल का बताया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी के. सी शर्मा ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में है और जिस स्कूल में यह टीचर पदस्थ है वह आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है।
अधिकारियों ने लिया संज्ञान
अधिकारियों के संज्ञान में आते ही कलेक्टर कार्यलय जनजातीय विभाग ने शिक्षक वीरसिंह मईड़ा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया और साथ ही शासकीय हाई स्कूल गुड़भेली नियत कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”1006518462″]
रतलाम, मनोज श्रीवास्तव
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

