रतलाम में फांसी का फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

mp news

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। रतलाम (Ratlam) के माणक चौक थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर में एक पुलिसकर्मी की पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय सपना ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मी नाइट ड्यूटी पर गया हुआ था और जब सुबह लौटा तो पत्नी की लाश फंदे से लटकी हुई थी। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक विजय थापा पुलिस लाइन में पदस्थ हैं और 5 सालों से अपनी बेटी और पत्नी के साथ राजेंद्र नगर में रह रहे हैं। हाल ही में उन्हें पुलिस लाइन से स्टेशन रोड थाना पर ट्रांसफर किया गया था। शुक्रवार को उनकी जॉइनिंग थी और वह नाइट ड्यूटी पर थे। सुबह जब अपने घर पहुंचे तो उनकी बेटी खनक ने दरवाजा खोला। पुलिसकर्मी ने अंदर जाकर देखा तो पत्नी फांसी पर लटक रही थी। उन्होंने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी।

Must Read- Burhanpur : दरगाह में मिली 17 वर्षीय बालिका की हाथ पैर बंधी लाश, आरोपी ने नाक भी काटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मामले की सूचना सपना के परिजनों को दी गई, जो इंदौर में रहते हैं। घटना की जानकारी लगते ही मां और भाई रतलाम पहुंच चुके हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और उसने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews