महिला ने 2 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी, मां बेटे की मौत

उमंग सिंघार

रतलाम।
रतलाम जिले में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है । यहां सरवन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरगढ़ के ग्राम जान पालिया ने एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर दे दिया और फिर खुद फांसी लगा ली। इसमें 3 वर्ष के बेटे की मौत हो गई और 4 वर्षीय बेटी सैलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराई गई है जहां उसकी स्थिति गंभीर है ।

मिली जानकारी के अनुसार, लाली बाई पति अंकित मुनिया ने सुबह अपने 3 वर्षीय बेटे और 4 वर्षीय बेटी कल्पना को जहर पिलाया और उसके बाद खुद घर की छत से लगी बल्ली से रस्सी बांधकर फांसी का फंदा बनाकर लटक गई। बेटे की भी थोड़ी देर बाद जहर से मौत हो गई लेकिन बेटी जैसे तैसे अपने परदादा के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। उसके बाद उसे इलाज के लिए सैलाना अस्पताल भेजा गया।

लाली बाई के पिता खेमराज कटारा का आरोप है कि दामाद अंकित आए दिन शराब पीकर उनकी बेटी से विवाद करता था जिसके कारण बेटी ने यह कदम उठाया है ।अंकित दो दिन पहले भी शराब पी के घर आया था जहां से  उन्होंने उसे वहां से भगा दिया था ।घटना के समय पति अंकित मुनिया मजदूरी करने रतलाम आया था ।सूचना मिलने पर वह पहुंचा और बेहोश हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews