रतलाम में युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या, खेत में मिला शव

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Ratlam Crime News: रतलाम के सैलाना में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। किसान रात में खेत में सिंचाई करने के लिए गया था। जहां अज्ञात लोगों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह खेत के पड़ोसी ने किसान को बेहोशी की अवस्था में पड़ा हुआ देखा तो लोगों को इस बारे में जानकारी लगी। जब लोग मौके पर एकत्रित हुए तो हत्या की जानकारी सामने आई।

जानकारी के मुताबिक यह किसान रतलाम के सैलाना के गोवर्धनपुरा गांव का रहने वाला है। 30 वर्षीय राजू रोज की तरह खेत में सिंचाई करने के लिए गया था। यहां पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों और किसी भारी वस्तु से पीटकर उसकी हत्या कर दी। रात में किसी को भी इस घटना की जानकारी नहीं लगी और सुबह होने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद सैलाना थाना पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उसकी कनपटी और दाढ़ी के पास भी काफी गंभीर घाव है। मृतक की बॉडी को देखकर यही लग रहा है कि धारदार और भारी वस्तु से इस हत्या को अंजाम दिया गया है।

मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गया है। उसकी पत्नी फिलहाल मायके गई हुई थी और दो बेटे और एक बेटी भी है। ग्रामीणों ने यही बताया कि राजू का किसी से कोई भी विवाद नहीं था। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस पूछताछ में जुटी है और शव का पोस्टमार्टम कर आगे की जांच की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews