युवक ने FACEBOOK पर डाली तहसीलदार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, मचा हड़कंप

युवक ने FACEBOOK पर डाली तहसीलदार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, मचा हड़कंप

रतलाम।
सरकारी काम नही होने पर एक विकलांग युवक ने फेसबुक पर तहसीलदार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली ।युवक ने फेसबुक पर तहसीलदार के लिये खिलाफ भद्दी भद्दी गालियां ओर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसकी जानकारी जैसे ही तहसीलदार को लगी उन्होंने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की।इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 188 व 294 में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। बता दे कि जिले में धारा 144 लागू है और सोशल मीडिया को लेकर भी पुलिस सक्रिय है।

दरअसल, रतलाम जिले के आलोट तहसील के तहसीलदार अनिल कुशवाह के खिलाफ गाँव झारबड़िया के जीवन सिंह राजपूत ने अपने कार्य नही होने के बाद फेसबुक पर तहसीलदार के लिये भद्दी भद्दी गालियां ओर भाषा का उपयोग करके एक पोस्ट की । मामला संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार की रिपोर्ट पर आलोट पुलिस ने युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है ।

तहसीलदार अनिल कुशवाह ने रिपाेर्ट में बताया कि झारबर्डिया निवासी जीवनसिंह डोडिया ने दो दिन पहले फेसबुक पर मेरे खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। इसे मैंने राजस्व निरीक्षक महेंद्र वाडिया के मोबाइल पर देखा। इससे मैं आहत हुआ हूं। धारा 144 लगी हुई है, इसमें इस तरह के पोस्ट प्रतिबंधित है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। पुलिस ने जीवनसिंह के खिलाफ धारा 188 व 294 में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews