बेटे के लिए 10 अनकॉमन नाम, अर्थ भी है खूबसूरत, देखें लिस्ट

baby name

Baby Name: घर में जब नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो हर तरफ खुशियां छा जाती है। बच्चों के आने के बाद घर से जुड़ी हुई हर चीज उनके हिसाब से ही की जाने लगती है। उनके कपड़ों से लेकर कमरा, झूला सब कुछ खास तरीके से तैयार किया जाता है। बच्चों के आगमन के साथ घर के बड़े भाई-बहनों और मामा, मौसी, बुआ को अच्छे से नाम ढूंढने का काम भी सौंप दिया जाता है। आजकल बच्चों के लिए ट्रेंडी और मॉडर्न नाम ढूंढे जाते हैं।

आपके घर में भी नन्हे शहजादे का आगमन हुआ है और आप उसके लिए हटकर नाम तलाश रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे अनकॉमन नाम बताते हैं, जो आपने ज्यादा नहीं सुने होंगे। यहां पर नाम की लिस्ट और उनके अर्थ दोनों ही मौजूद है। जिनमें से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नभ

अगर आप अपने बच्चों को दो अक्षर का प्यारा नाम देना चाहते हैं तो यह बिल्कुल सही रहेगा। इस नाम का अर्थ आकाश और आसमान होता है।

श्रेष्ठ

यह एक यूनिक नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ सर्वोत्तम होता है, जो आपके बच्चे को हर क्षेत्र में श्रेष्ठ बनाएगा।

सात्विक

बेटे के लिए इस नाम का चयन भी किया जा सकता है। इसका अर्थ पवित्र और स्वच्छ होता है।

मोहिन

एक यूनिक और प्यारा नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। ये श्री कृष्ण से जुड़ा हुआ नाम है और उन्हें इस नाम से भी पुकारा जाता है।

वर्षित

ये एक सुंदर नाम है जो बच्चे के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ बरसात होता है।

शार्विल

यह काफी यूनिक और सुंदर नाम है जो बेटे के लिए परफेक्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ भगवान विष्णु होता है।

जैमिन

यह काफी मॉडर्न नाम है जिस पर बच्चे का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ हर क्षेत्र में जीत हासिल करने वाला होता है।

अब्रिक

ये एक बहुत ही हटकर और प्यारा नाम है। इस नाम का अर्थ सोने यानी स्वर्ण की तरह कीमती होता है।

वासु

यह भी एक छोटा सा और खूबसूरत नाम है जो बच्चे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ कीमती रत्न, सोना, धनवान और प्रकाश होता है।

तनिक्ष

ये यूनिक नाम है जिस पर बच्चे का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ कीमती और गोल्डन स्टोन होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews