इन 4 लोग जिनके पैर छूने से आपका पुण्य नहीं, पाप बढ़ेगा, जानिए क्यों

हिंदू धर्म (Hindu Traditions) में बड़े-बुजुर्गों और सम्मानित व्यक्तियों के पैर छूना सम्मान और आभार का प्रतीक माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विशेष लोगों के पैर छूने से आप पुण्य के नहीं, बल्कि पाप के भागी बन सकते हैं?
Hindu Traditions

हिन्दू धर्म (Hindu Traditions) में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने के लिए पैर छुए जाते हैं, इस आदत से व्यक्ति के संस्कार और परवरिश के बारे में पता चलता है. हमारे संस्कृति में यह माना जाता है कि पैर छूने से हम उस व्यक्ति कि सकारात्मक उर्जा को अपने जीवन में ले रहे हैं, बड़े बुजुर्गों के द्वारा मिला गया आशीर्वाद, जीवन में सुख शान्ति लाता है.

जो व्यक्ति बड़े लोगों का मान सम्मान नहीं करता है उनके पैर नहीं छूता है, उसे अशिष्ट माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विशेष स्थितियों में हमें कुछ व्यक्तियों के पैर छूने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से हमें पुण्य के बदले पाप की प्राप्ति हो सकती है. चलिए अब हम जान लेते हैं, कि वे कौन से लोग हैं जिनके पैर हमें भूलकर भी नहीं छूने चाहिए.

मंदिर में किसी व्यक्ति के पैर न छुएँ

मंदिर में हमें कभी भी किसी के पैर नहीं छूना चाहिए, मंदिर में आपको बड़े बुजुर्ग को मिले या फिर कोई सम्मानित व्यक्ति ही क्यों न मिल जाए, लेकिन वहाँ उनके पैर छूना उचित नहीं माना जाएगा. इसका कारण यह है कि मंदिर में सर्वश्रेष्ठ स्थान केवल ईश्वर का होता है, यदि हम उनके स्थान में किसी इंसान के पैर छुएंगे तो ये कहीं न कहीं ईश्वर का अपमान लाएगा.

मामा के पैर न छुएँ

इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को भूलकर भी अपने मामा के पैर नहीं छूने चाहिए. यह नियम और परंपरा अभी कि नहीं है, बल्कि सदियों से चली आ रही है जब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मामा कंस का वध किया था, आपने भी अक्सर देखा होगा कि घरों में मामा के पैर नहीं छुए जाते हैं, बल्कि मामा ख़ुद भांजे और भांजी के पैर छूते हैं. हर व्यक्ति को इस परंपरा का पालन करना चाहिए और यह नियम नहीं तोड़ना चाहिए.

कुंवारी कन्याओं से पैर ना छुआयें

इसके अलावा कभी भी कुंवारी कन्याओं से अपने पैर न छुआयें, ऐसा करने से व्यक्ति को पाप लग सकता है, बल्कि आपको कुंआरी कन्याओं के पैर छूने चाहिए, ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसलिए कन्याओं से पैर छुआने की गलती बिलकुल भी न करें वरना पुण्य के बदले पाप की प्राप्ति होगी.

सोते हुए व्यक्ति के पैर न छुएँ

इसके अलावा कभी भी सोते हैं या फिर लेते हुए व्यक्ति के पैर नहीं छूना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि इस अवस्था में केवल मृतक लोगों के ही पैर छुए जाते हैं. ऐसे में आप सोच ही सकते हैं कि अगर आप सोते या फिर लेटे हुए व्यक्ति के पैर छुएंगे तो इसे क्या माना जाएगा. इसलिए कभी भी ये गलती न करें.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews