बांके बिहारी मंदिर में शुरू हुआ 40 दिन का होली उत्सव, भक्तों ने जमकर खेली ठाकुर संग होली, देखें भक्तों पर कैसा चढ़ा होली का रंग?

बांके बिहारी मंदिर में शुरू हुआ 40 दिन का होली उत्सव, भक्तों ने जमकर खेली ठाकुर संग होली, देखें भक्तों पर कैसा चढ़ा होली का रंग?

Holi festival started in Banke Bihari temple: वसंत पंचमी के मौके पर वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भक्तों ने बुधवार को धूमधाम से होली खेली और 40 दिन के होली उत्सव की शुरुआत की। जानकारी के अनुसार सबसे पहले मंदिर के पुजारियों ने पहले भगवान पर गुलाल लगाया और फिर भक्तों को भी गुलाल से होली खेलने का मौका दिया। आपको बता दें होली समय वृंदावन में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है। जानकारी के अनुसार वसंत पंचमी के मौके पर यहां सुबह 9 बजे तक ही करीब 50 हजार भक्तों ने मंदिर में हाजिरी लगा दी थी।

मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन:

मंदिर के प्रसादी गुलाल को भक्तों पर डालकर ब्रज का होली महोत्सव शुरू किया गया है। इस दौरान, मंदिर में भगवान बांके बिहारी के जयघोष लगे और भक्तों ने जमकर ब्रज की होली में शामिल होकर धूम मचाई। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक ही करीब 50 हजार भक्तों ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया। अनुमान है कि आज यहां करीब 4 लाख भक्त पहुंचेंगे। यह होली उत्सव अब 40 दिन तक जारी रहेगा और इसका समापन रंगनाथ मंदिर की होली के साथ होगा।

विशेष भोग और श्रृंगार सेवा के साथ भक्ति का उमड़ा माहौल:

वसंत पंचमी के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में सर्वप्रथम ठाकुर बांके बिहारी जी को बसंती वस्त्र आभूषण में सजाकर भक्तों ने श्रृंगार सेवा का आयोजन किया। उसके बाद मंदिर के गर्भ-गृह से भक्तों पर सेवायतों द्वारा बहुरंगी गुलाल की वर्षा की गई और पूरा मंदिर होली के रंग में भीगा।

यह घड़ी वृंदावन में आनंद और भक्ति का संगम है, जहां लोग होली के इस पवित्र अवसर पर भगवान की पूजा-अर्चना कर उनके साथ खुशियों का आनंद ले रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews