Jyotish Shastra: आज ही अपनाएं लाल गुलाब के ये 5 टोटके, धन संबंधी परेशानी से मिलेगा छुटकारा

Jyotish Shastra

Jyotish Shastra Upay: ज्योतिष शास्त्र हजारों साल पुराना एक ऐसा विज्ञान है जिसमें व्यक्ति की हर समस्या का समाधान छिपा हुआ है। इसमें ऐसे कई उपाय मौजूद हैं जिससे घर में सुख समृद्धि आती है। धन प्राप्ति के भी कई उपाय ज्योतिष में बताए गए हैं। आज हम आपको लाल गुलाब के कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिनके इस्तेमाल से मां लक्ष्मी आप पर धन की वर्षा करेंगी।

लाल गुलाब के ये टोटके बड़े ही असरकारी है। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन धान्य की बरकत घर में आती है। इसका खास तरह से किया गया इस्तेमाल आपकी पूरी जिंदगी को बदल सकता है। हम आपको लाल गुलाब के कुछ टोटके बताते हैं।

लाल गुलाब के टोटके

  • धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए गुलाब की पत्तियां कपूर के टुकड़े के साथ रखें और शाम के समय आरती करते समय जला लें। बची हुई गुलाब की पत्तियों को भगवान को अर्पित कर दें। इससे आपके ऊपर चढ़ा हुआ सारा कर्ज उतर जाएगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
  • भगवान हनुमान सारी बाधाओं को दूर करने वाले कहे जाते हैं। अगर आप भी मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करना चाहते हैं तो भगवान हनुमान को 11 मंगलवार तक गुलाब के फूल अर्पित करें। इससे बजरंगबली प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामना पूरी करेंगे।
  • अगर आपके हर काम में बाधा उत्पन्न होती है तो पूर्णिमा के दिन गुलाब का एक खास उपाय किया जा सकता है। 3 लाल गुलाब और 3 बेला के फूलों को आपको लगातार पांच पूर्णिमा तक जल में प्रवाहित करना है। इस उपाय से आपके काम में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी और काम निर्विघ्न संपन्न होंगे।
  • शुक्रवार के दिन को तो वैसे भी मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन यदि आप एक खास उपाय करेंगे तो इसका बहुत फायदा मिलने वाला है। एक सफेद कपड़ा लेकर उसके चारों और लाल गुलाब के फूल को बांध दें और इसे जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से तुरंत ही आपको अपनी सारी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • अगर आपके घर के सदस्य तरक्की में बाधा का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार के दिन लाल गुलाब, चंदन और रोली को एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर के मंदिर में रख दें। इसके साथ भगवान श्री गणेश का पूजन अर्चन करें और फिर यह उठाकर अपने घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से घर के सदस्यों की तरक्की तुरंत ही होने लगेगी।

(Disclaimer- यहां दी गई समस्त जानकारी विभिन्न माध्यमों के जरिए आप तक पहुंचाई गई है। ये महज एक सूचना है और MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews