कान में सोने की बाली पहनने के 5 अनोखे फायदे, जानें क्या कहता है रत्न शास्त्र

ratna shastra

Ratna Shastra: हर व्यक्ति आभूषण पहनना बहुत पसंद करता है और यह उसके श्रृंगार का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। गहने पहनने के मामले में सबकी अपनी पसंद होती है कोई अलग-अलग स्टाइल और ट्रेंड से जुड़ी हुई आर्टिफिशियल पहनना पसंद करता है तो किसी को सोने और चांदी के आभूषण प्रिय होते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना एक पवित्र और शुद्ध वस्तु मानी जाती है। हमारे आसपास हम ऐसे कई लोगों को देखते हैं जो अपने कान में सोने की बाली धारण करते हैं। पहले जहां सिर्फ महिलाएं ही कान में बालियां पहनती थी लेकिन अब यह फैशन बन चुका है और पुरुष भी एक कान में बाली पहनने लगे हैं। चलिए आज आपको यह बताते हैं कि ज्योतिष अनुसार अगर इसे धारण किया जाए तो किस तरह के शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

अच्छी बुद्धि

कान में अगर सोने की बालियां पहनी जाए तो इससे व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है। सोना पहनने से व्यक्ति की ऊर्जा बढ़ती है इसलिए अगर कान में सोने की बाली पहनी जाए तो दिमाग की ऊर्जा तेज हो जाती है।

शांत चित्त

व्यक्ति अगर कान में सोने की बालियां धारण करता है तो उसका चित्त शांत रहता है। अगर उसके जीवन में किसी तरह की विपरीत परिस्थितियों उत्पन्न हो रही है तो वह उनसे भी आराम से निपट लेता है।

गुरु की कृपा

ज्योतिष की माने तो व्यक्ति यदि अपने कान में सोने की बालियां पहनता है तो उस पर गुरु ग्रह की कृपा बरसती है। इस ग्रह की कृपा से व्यक्ति को शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।

आंखों की रोशनी

सोने की बाली कान में पहनने से आंखों की रोशनी तेज होने की बात भी कही जाती है और इससे व्यक्ति का तनाव कम होता है।

बुरी शक्तियां

कान में सोने की बाली पहनने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बुरी शक्तियां कभी भी व्यक्ति के करीब नहीं आती है। बुरी शक्तियों का प्रभाव कम होने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता कम होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews